38.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीजीएचएस की मासिक बैठक में जेनरिक दवाओं की गुणवत्ता पर मंथन

जबलपुर। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी क्रमांक-1 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय चौहान की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न वरिष्ठ नागरिक संगठनों के सलाहकार प्रतिनिधियों ने भाग लिया और लाभार्थियों से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में सलाहकार प्रतिनिधियों अनिल शुक्ला, गुरमुख दास, कृपा शंकर शर्मा, घनश्याम सोनकर एवं विनोद बैन ने जेनरिक दवाओं की गुणवत्ता को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों (स्पेशलिस्ट) द्वारा लिखी गई दवाएं ही लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। साथ ही स्थानीय खरीद (लोकल परचेज) के तहत चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाओं की आपूर्ति निर्धारित मेडिसिन सप्लायर द्वारा ही सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई। बैठक में मेडिसिन सप्लायर आशीष ठाकुर भी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय चौहान ने नव नियुक्त डॉ. शैलेन्द्र सराफ का परिचय उपस्थित प्रतिनिधियों से कराया। उन्होंने बताया कि डिस्पेंसरी में डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से सेवाओं की जानकारी पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लाभार्थियों को सुविधा मिल रही है।
डॉ. चौहान ने कहा कि सभी लाभार्थियों को सम्मान, सहयोग, उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना सीजीएचएस का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की नियमित बैठकों का उद्देश्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं लाभार्थी हितैषी बनाना है।
सलाहकार प्रतिनिधि अनिल शुक्ला ने बताया कि बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने डॉ. अजय चौहान, डॉ. शैलेन्द्र सराफ, डॉ. आर.एस. टहिल्यानी तथा स्टाफ सदस्य सचिन मंगेश पटले, अनुराग यादव, विनोद राउत, इनायत उल्ला खान, शंकर लाल साहू सहित अन्य कर्मचारियों की कार्यशैली एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक के अंत में अनुराग यादव ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

तेलंगाना परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, बाल-बाल बची 40 लोगों की जान

Newsdesk

खरगोन पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 12 देशी पिस्टल और 8 मैगजीन जब्त

Newsdesk

संजय राउत का भाजपा पर तंज, कहा-पार्टी से अलग करने के लिए हुई बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading