35.2 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक के अवैध विक्रय पर एफआईआर दर्ज

सिवनी, 14 जून 2026/मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले में कृषि आदानों के अवैध विक्रय के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम सिलघाट में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक के अवैध विक्रय के मामले में थाना बरघाट में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी कि ग्राम सिलघाट में किसानों के घर-घर जाकर बीज एवं उर्वरकों का विक्रय किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर गठित जिला स्तरीय गुणवत्ता नियंत्रण दल, जिसमें सहायक संचालक कृषि श्री पवन कुमार कौरव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बरघाट श्री मेघदूत परते, जिला परामर्शदाता श्री मुकेश मीणा एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्री संजय कुमार चौहान शामिल थे, ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

निरीक्षण के दौरान ग्राम सिलघाट निवासी कृषक महासिंह भलावी के घर पर दानेदार जैविक खाद, धान बीज, ह्यूमिक एसिड तथा कीटनाशक पाए गए। पूछताछ में कृषकों ने बताया कि उक्त सामग्री का विक्रय दिलीप भगत नामक व्यक्ति द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है, जो जिला बालाघाट का निवासी है।

जांच के दौरान दिलीप भगत से उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रय संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके पास उपलब्ध रजिस्टर में ग्राम सिलघाट के अलावा चिमनाखारी एवं टेटमा के किसानों को भी कृषि आदानों का विक्रय किए जाने का उल्लेख पाया गया। दस्तावेजों के अभाव में विक्रय किए जा रहे कृषि आदान संदिग्ध एवं अवैध प्रतीत होने पर संबंधित के विरुद्ध थाना बरघाट में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985, बीज अधिनियम 1966 तथा कीटनाशी अधिनियम 1968 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई।


लगातार जारी है कार्रवाई

कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन 2026 के दौरान कृषि आदानों की गुणवत्ता एवं वैध विक्रय सुनिश्चित करने के लिए सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में अब तक अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कुल 4 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं तथा निरीक्षण दल द्वारा नियमित रूप से कृषि आदान विक्रेताओं की जांच की जा रही है।


किसानों से अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही उर्वरक, बीज एवं कीटनाशकों का क्रय करें तथा खरीदारी के समय बिल अवश्य प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध विक्रय की जानकारी तत्काल कृषि विभाग अथवा प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।




दलसागर को सहेजने का संकल्प, लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा स्वच्छता अभियान

सिवनी, 14 जून 2026/कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में नगर के हृदय स्थल एवं ऐतिहासिक महत्व वाले दलसागर तालाब के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन के लिए विशेष स्वच्छता अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। जिला प्रशासन एवं नगरपालिका परिषद के संयुक्त प्रयासों से तालाब में फैली जलकुंभी, प्लास्टिक कचरा तथा अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

विगत तीन दिनों से चल रहे इस विशेष अभियान में नगरपालिका के अमले द्वारा तालाब के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया है। अभियान के दौरान अब तक तालाब से बड़ी मात्रा में जलकुंभी एवं अपशिष्ट सामग्री हटाई जा चुकी है, जिससे तालाब का स्वरूप निखरने लगा है और जल संरक्षण के प्रयासों को भी मजबूती मिल रही है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य दलसागर को उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित करना तथा इसे स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाना है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि वे दलसागर सहित अन्य जलाशयों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा कचरा एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री जल स्रोतों में न डालें। जनसहभागिता से ही इस ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण संभव हो सकेगा। प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में भी सफाई एवं संरक्षण संबंधी गतिविधियां निरंतर जारी रखी जाएंगी।

अन्य ख़बरें

सोलापुर में भीषण सड़क हादसा, कुएं में पिकअप वैन गिरने से आठ की मौत, सीएम फडणवीस ने जताया दुख

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आज  पुलिस अधीक्षक जबलपुर के मुख्यातिथ्य में हुआ समापन

Newsdesk

समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading