35.2 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजनगर-बिजुरी मार्ग का मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

98 लाख की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के दिए निर्देश
अनूपपुर। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। डोला से बिजुरी को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित मार्ग के पीसीसी निर्माण कार्य का भूमि पूजन शनिवार को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल एवं हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
डोला-बिजुरी मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कई बार आंदोलन किए, वहीं एसईसीएल के वाहनों को रोककर चक्का जाम तक किया गया। लगातार उठ रही मांग और जनभावनाओं को देखते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई से चर्चा की और सड़क निर्माण के लिए पत्राचार किया।
मंत्री जायसवाल ने सड़क को बार-बार खराब होने से बचाने के लिए पीसीसी निर्माण कराने का सुझाव दिया था। महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई ने प्रस्ताव को प्राथमिकता के साथ मुख्यालय बिलासपुर भेजा, जहां से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य का रास्ता साफ हुआ। करीब 98 लाख रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क 550 मीटर लंबी और 6 मीटर चौड़ी होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह सड़क पहले कई बार बनी, लेकिन कुछ ही महीनों में गड्ढों में तब्दील हो जाती थी। इसलिए इस बार निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

ज़्यादा जानें
मध्य प्रदेश समाचार
फ़ीड संग्रह और सामाजिक बुकमार्किंग
स्थानीय विज्ञापन सेवा
अनूपपुर पर्यटन गाइड
श्री जायसवाल ने कहा कि सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियरों एवं अधिकारियों का सार्वजनिक सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रेमचंद यादव, धर्मेंद्र सिंह, नगर पालिका बिजुरी अध्यक्ष श्रीमती सहबीन पनिका, नगर परिषद डोला अध्यक्ष श्रीमती रीनू सुरेश कोल, उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, बनगवां अध्यक्ष यशवंत सिंह, कोतमा अध्यक्ष अजय सराफ, रविंद्र शर्मा, कमलेश चतुर्वेदी, आसाराम वैश्य, राजधर दुबे, गयाबोध शुक्ला, रंजीत सिंह, मुकेश जैन, जितेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। सड़क निर्माण की स्वीकृति और भूमि पूजन के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि सड़क बनने से डोला, बिजुरी एवं आसपास के गांवों के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

अन्य ख़बरें

सोलापुर में भीषण सड़क हादसा, कुएं में पिकअप वैन गिरने से आठ की मौत, सीएम फडणवीस ने जताया दुख

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आज  पुलिस अधीक्षक जबलपुर के मुख्यातिथ्य में हुआ समापन

Newsdesk

समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading