32.9 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजुल डुप्लेक्स गोलीकांड: महिला और पुरुष की गोली लगने से मौत

कारोबार से जुड़े विवाद सहित सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस जबलपुर। शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित राजुल डुप्लेक्स में सोमवार दोपहर हुई गोलीबारी की घटना में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान शक्ति कोहली और दीपेश राठौर के रूप में हुई है। दोनों कुछ समय पहले साझेदारी में एक ब्यूटी पार्लर का संचालन शुरू किया था। सोमवार दोपहर दोनों की मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि विवाद के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें दोनों की मौत हो गई। हालांकि घटना का क्रम और परिस्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोरखपुर थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी तथा एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर साक्ष्य एकत्र किए और मौके से हथियार सहित अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की।

मोबाइल और वित्तीय लेनदेन की जांच

पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल, चैट और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
परिजनों ने लगाए आरोप
मृतका शक्ति कोहली के परिजनों ने दीपेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दोनों के बीच व्यवसायिक साझेदारी थी और पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे। परिजनों ने यह भी दावा किया कि दीपेश के विरुद्ध पहले भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

टीएमसी में संकट गहराया, पूर्व कोषाध्यक्ष ने पार्टी के बैंक खाते पर रोक लगाने की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश में नक्सलवाद को आखरी सलाम: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

परिवार गांव गया, सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading