32.5 C
Jabalpur
June 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुड

फिल्म धमाल 4 से पहला गाना चटनी हुआ जारी, धमाकेदार डांस करते दिखे अरशद-रितेश

धमाल 4 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस को बस फिल्म के आने का इंतजार है। सोशल मीडिया पर हर तरफ इसके क्लिप्स दिखाई दे रहे हैं और फैंस भी खूब शेयर कर रहे हैं। इस धूम और मस्ती के बीच फिल्म का एक गाना तड़का लगाने के लिए रिलीज हो गया है। धमाल 4 का पहला गाना फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी रिलीज हो गया है। इस गाने में शानदार बीट्स और थिरकने पर मजबूर कर देने वाले रिदम हैं, जो इसे फिल्म की हंसी-मजाक और मस्ती भरी दुनिया के लिए एकदम सही बनाते हैं।
यह गाना कलाकारों की मजेदार केमिस्ट्री और धमाल फ्रैंचाइजी की खास पहचान बन चुकी मस्ती-मजाक को बखूबी दिखाता है। अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, अजय देवगन और रवि किशन जैसे कलाकारों वाले इस गाने में ढेर सारे मजेदार पल हैं, और रवि किशन इस जबरदस्त गाने में अपने खास भोजपुरी अंदाज का तड़का लगाते हैं।
फैंस ने गाने की खूब तारीफ की है, खासकर नीलकमल सिंह की। एक ने लिखा- उस मां को कोटी कोटी नमन जिसने एसे पुत्र को जन्म दिया जिसकी आवाज पुरी दुनिया पसंद करती है। एक ने कहा- बवाल गाना है भाई। एक यूजर ने कहा- सच बताओ, गाना सुनने आए थे या फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी वाली लाइन दिमाग में अटक गई?
इस गाने को नीलकमल सिंह और ममता शर्मा ने गाया है। इसके मजेदार बोल धीरज बबुआन ने लिखे हैं और थिरकने पर मजबूर कर देने वाला संगीत नीलकमल सिंह और आदित्य देव ने तैयार किया है। इस गाने की कोरियोग्राफी राहुल शेट्टी ने की है।
चटनी के बारे में बात करते हुए सिंगर नीलकमल सिंह ने कहा, फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी एक ऐसा गाना है जो हमेशा से दर्शकों से गहराई से जुड़ा रहा है। जब हमें पता चला कि धमाल 4 बन रही है, तो हमें तुरंत लगा कि इसका जोश फिल्म के किरदारों और माहौल के साथ एकदम सही बैठेगा, क्योंकि यह गाना मजे, मस्ती और जश्न से भरपूर है। इस गाने पर काम करने में बहुत मजा आया और मुझे यकीन है कि दर्शकों को भी इसे सुनने और इस पर थिरकने में उतना ही मजा आएगा।

 

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading