35.6 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

महर्षि विद्या मंदिर, बालाघाट द्वारा  सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन


समाज की सामूहिक चेतना में सकारात्मकता स्थापित करने के पावन उद्देश्य से महर्षि विश्व शांति आंदोलन की इकाई महर्षि आध्यात्मिक जनजागरण  अभियान के बैनर तले आज महर्षि विद्या मंदिर, बालाघाट (मध्य प्रदेश) द्वारा स्थानीय काली पुतली स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में सकारात्मक चिंतन, नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक जागरूकता तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था और संस्कारों का संवर्धन करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्र की प्रगति तथा समस्त मानवता के कल्याण की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की। संपूर्ण कार्यक्रम को मधुरता एवं भक्तिमय वातावरण प्रदान करने में विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री नीतेश कुमार मिश्रा तथा उनके शिष्यों भव्य राज उदासी, अयन सिंह ठाकुर एवं समर्थ तिवारी का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था एवं सफल संचालन में विद्यालय के ध्यान शिक्षक श्री मनोज ज्योतिषी सुनीता तिवारी एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

विद्यालय परिवार ने ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन, नैतिक जागरण और जनचेतना के प्रसार का प्रभावी माध्यम बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

ब्यौहारी पुलिस द्वारा 1000 टन अवैध कोयला जप्त

Newsdesk

वरिष्ठ समाजसेवी एवं सिख संगत के पूर्व अध्यक्ष सरदार मनोहर सिंह रील का निधन

Newsdesk

मंत्रालयों ने ‘हेल्दी एजिंग’ पर जोर देते हुए योग दिवस मनाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading