June 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

सिहोरा में बारात के दौरान शराब के लिए रुपये मांगने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला

जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में बारात के दौरान शराब पीने के लिए रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो युवकों ने एक बाराती के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कटनी जिले के पान उमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी निवासी 18 वर्षीय सतीश चमार ने सिहोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह ग्राम पौड़ा सिहोरा निवासी रामजी चौधरी के यहां बारात में शामिल होने आया था।

रात करीब 1:30 बजे खाना खाने के बाद वह पानी पीने गया था। इसी दौरान गांव के आशीष चौधरी और सूरज चौधरी उसके पास आए और शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग करने लगे। सतीश ने रुपये देने से मना किया, तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि विवाद के दौरान आशीष चौधरी ने सतीश के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जबकि सूरज चौधरी ने चाकू से हमला कर उसके दाहिने जांघ में चोट पहुंचा दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

रिपोर्ट के आधार पर सिहोरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 119(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

कोलकाता : तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, कई मजदूर मलबे में फंसे

Newsdesk

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित

Newsdesk

लॉर्डगंज में सूने घर से नकदी और जेवर चोरी, 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ चोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading