September 17, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

हिंदी मीडियम बंद करने के फैसले पर भड़के अभिभावक, स्कूल पहुंचकर किया विरोध

जबलपुर। कटंगी स्थित एक निजी स्कूल में हिंदी मीडियम की कक्षाएं बंद किए जाने के निर्णय के विरोध में अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार, विवेकानंद स्कूल प्रबंधन ने सत्र शुरू होने के बाद हिंदी मीडियम की कक्षाएं बंद करने का निर्णय लिया। अभिभावकों का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए वे बच्चों की यूनिफॉर्म, किताबें और अन्य आवश्यक सामग्री खरीद चुके हैं। ऐसे में अचानक लिए गए इस फैसले से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

अभिभावकों के मुताबिक यह स्कूल केंट बोर्ड के अंतर्गत संचालित होता है, जहां कक्षा 6 से 9 तक हिंदी माध्यम की पढ़ाई होती रही है। आरोप है कि अब विद्यार्थियों को केंट बोर्ड के लाल स्कूल अथवा गोराबाजार स्थित स्कूल में भेजने या फिर टीसी लेने के लिए कहा जा रहा है।

इस निर्णय से नाराज अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बाद में स्कूल अधिकारियों ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

अन्य ख़बरें

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading