June 26, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

48 घंटे में अपहृत दो नाबालिग बालकों को सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार


उगली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी सहायता से खवासा टोल नाका से मिली सफलता
सिवनी/उगली- थाना उगली पुलिस ने दो नाबालिग बालकों के अपहरण के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को महज 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले 19 वर्षीय आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम भरवेली निवासी दो नाबालिग बालक 14 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे गांव के सुशांत उर्फ अज्जू सोनवाने के साथ बालाघाट जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आरोपी के घर सहित रिश्तेदारी में चमरवाही, बालाघाट एवं नागपुर तक तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद 21 जून 2026 को थाना उगली में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 107/2026 एवं 108/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला पंजीबद्ध कर तत्काल जांच शुरू की।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रधान आरक्षक मनोज सूर्यवंशी एवं आरक्षक रोहित रघुवंशी को नागपुर रवाना किया गया। तलाश के दौरान सूचना मिली कि आरोपी दोनों नाबालिगों के साथ खवासा टोल नाका के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों बालकों को सकुशल बरामद कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अज्जू उर्फ सुशांत पिता अशोक सोनवाने (19 वर्ष), निवासी भरवेली, थाना उगली, जिला सिवनी के रूप में हुई। आरोपी को 23 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी केवलारी आशीष भराड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दयाराम शरणागत, सहायक उपनिरीक्षक सुमेरचंद उईके, प्रधान आरक्षक मनोज सूर्यवंशी एवं आरक्षक रोहित रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की अपील
सिवनी पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ न भेजें, उनकी गतिविधियों पर सतत नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तत्काल डायल 112 या निकटतम पुलिस थाने को दें। साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

अन्य ख़बरें

प्रतिबंध के बावजूद जनजाति कार्य विभाग में चला अटैचमेंट का खेल, स्थानांतरण के बाद फिर उठे सवाल

Newsdesk

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

Newsdesk

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कलेक्टर कांफ्रेंस संपन्नस्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगीकरण पर फोकस करें कलेक्टर : मुख्य सचिव श्री जैन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading