29.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

लोकतंत्र सेनानी श्री ख्यालसिंह भैरम  जी का सम्मान

उगली (केवलारी):- भाजपा मंडल उगली के समस्त पदाधिकारियों द्वारा ग्राम सोनखार निवासी लोकतंत्र सेनानी एवं आपातकाल में मीसा बंदी रहे श्री ख्यालसिंह भैरम जी के निज निवास पहुंचकर उनका भावपूर्ण सम्मान किया गया।
आपातकाल के समय उस दौर में लोकतंत्र की रक्षा हेतु जेल की यातनाएं सहने वाले श्री भैरम जी के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं त्याग को नमन करते हुए मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी सहित सभी पदाधिकारियों ने *तिलक लगाकर, शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह* भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा की भाजपा परिवार ऐसे लोकतंत्र सेनानियों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उनकी संघर्ष गाथा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत और अविस्मरणीय है।
इस दौरान पूर्व से. सह.समिति उगली के अध्यक्ष श हरीश बिसेन, मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष बसंत देशमुख, मंडल उपाध्यक्ष  विष्णु श्रीवस्त्री, मंडल महामंत्री तीरर्थ ठाकरे, मंडल मंत्री घनश्याम ठाकरे, मंडल आईटी सेल प्रभारी तोमेश्वर रंगहडाले, बूथअध्यक्ष उमेद परते, रामकुमार बिसेन व शक्ति केंद्र से संयोजक श्री शंकर गोस्वामी, युवा मोर्चा मनीष साहू उपस्थित रहेl

इनका कहना है, समाज सेवी हरीश बिसेन जैसा की हमारे सोनखार निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमान खयालसिंह भैरम का हमारे भारत देश की आजादी में बतौर मीशाबंदी के समय लगभग नव माह जेल में बीता है, किन यात्नायें सहे हैं, और गत दिवस भारतीय जंता पार्टी के सभी मंडल के पदाधिकारियों के साथ आपसे सामुहिक भेंट कर सम्मान स्वरुप स्मृती चिन्ह प्रदान किये.
और आने वाले समय में उगली में एक बडा कार्यक्रम आयोजित कर अपने क्षेत्र के ऐसे प्रतिभाओं का सम्मान निकट भविष्य में किया जायेगा.

अन्य ख़बरें

आज से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक जानें किस तिथि पर किसका श्राद्ध

Newsdesk

जॉइंट बेस एंड्रयूज पर दिखी अमेरिका-चीन कूटनीति की झलक, ट्रंप ने शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागत

Newsdesk

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading