बरसात के मौसम में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
सिवनी- जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को कटंगी रोड स्थित चक्की खमरिया के बंजारा मोहल्ला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के भीतर घरेलू कार्य कर रही एक महिला को जहरीले नाग सर्प ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुनीता साहू (लगभग 35 वर्ष), पति कमलेश साहू, अपने घर में दैनिक घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान घर के अंदर बने एक बिल में छिपे नाग सर्प ने अचानक उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
महिला की असामयिक मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बंजारा मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण सांप अपने बिलों से निकलकर रिहायशी क्षेत्रों और घरों में पहुंच रहे हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
बरसात के मौसम में जिले के कई ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से सांप निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार घरों के आसपास झाड़ियां, जलभराव, लकड़ी या कबाड़ का ढेर तथा चूहों के बिल होने से सांपों के आने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील
प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की


