29.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

रेलवे स्कूल में चला विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान


शहडोल 04 जुलाई 2026 – वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार शासकीय रेल पुलिस थाना शहडोल द्वारा रेलवे स्कूल, शहडोल में विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को बढ़ते साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में केंद्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल http://www.cybercrime.gov.in के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराना आवश्यक है। विद्यार्थियों को “सोच-समझकर करोगे क्लिक, तभी रहोगे ऑनलाइन फिट” का संदेश देते हुए फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक विज्ञापनों, ओटीपी साझा करने तथा ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठगी होने पर गोल्डन ऑवर के भीतर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। यह जागरूकता अभियान शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading