May 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पर्ल हार्बर पर हुए हमले की तुलना में कोरोनावायरस अधिक बदतर : ट्रंप

United States President Donald Trump at a White House news conference on Wednesday, Feb, 26, 2020. (Photo: White House)

वाशिंगटन, 7 मई| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की ओर इशारा कर कोरोनावायरस महामारी को यूएस पर सबसे बुरा हमला करार दिया। बीबीसी ने राष्ट्रपति ट्रंप के हवाले से कहा कि महामारी ने द्वितीय विश्व युद्ध में पर्ल हार्बर पर जापानी बमबारी और दो दशक पहले हुए 9/11 हमले की तुलना में अमेरिका को अधिक प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 वायरस के प्रकोप से जल्द न निपटने के लिए उनका प्रशासन चीन के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर रहा है।

वहीं, दूसरी ओर बीजिंग ने कहा कि अमेरिका स्वयं अपने यहां हालत को नहीं संभाल सका और अब महामारी से ठीक तरह से नहीं निपटने के चलते वह ध्यान भटकाना चाहता है।

पिछले साल के अंत में चीन में महामारी की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे इसका प्रसार अन्य देशों तक हुआ। अमेरिका में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के चलते लगभग 73 हजार लोग मारे गए हैं, जबकि यहां कुल संक्रमितों की संख्या 12 लाख से अधिक है।

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हम हमारे देश पर हुए सबसे बुरे हमले से गुजरे। यह हम पर हुआ सबसे बुरा हमला है। यह पर्ल हार्बर और वल्र्ड ट्रेड सेंटर (पर हुए हमले) से भी अधिक बुरा है।”

उन्होंने आगे कहा, “इसे चीन में ही रोका जा सकता था। इसे स्त्रोत पर ही रूक जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।”

महामारी को क्या वह सच में एक युद्ध के रूप में देखते हैं, एक पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “महामारी चीन के बजाय अमेरिका की दुश्मन है।”

उन्होंने कहा, “मैं अ²श्य दुश्मन (कोरोनावायरस) को एक युद्ध के रूप में देखता हूं। यह यहां जैसे आई, मुझे यह पसंद नहीं। इसे रोका जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।”

अन्य ख़बरें

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए 287 उम्मीदवार, 9 अक्टूबर को होगा ऐलान

Newsdesk

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

Newsdesk

भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ईरानी सिख दंपतियों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय से की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading