July 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कमिश्नर ने संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की


शहडोल 7 जुलाई 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रो से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में उमरिया जिले के ग्राम बकेली निवासी लोली सिंह ने बने राषन कार्ड की जांच करवाने, ग्राम धुपखड़ा निवासी बाबूलाल बैगा ने ग्राम में विद्युत सप्लाई करवाने, शहडोल जिले के ग्राम लालपुर निवासी दीना कुषवाहा ने भूमि का मुआवजा दिलवाने के संबंध में आवेदन दिए। कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त श्रीमती प्रेरणा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

अन्य ख़बरें

अनूपपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब, लग्जरी कार सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

Newsdesk

अनूपपुर: जिला अस्पताल को 300 बिस्तरीय बनाने की मांग, आयोग अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Newsdesk

बिजली के तार काटने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading