May 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

लॉकडाउन के सही तरीके से नहीं हटने पर बढ़ेंगी मुश्किलें : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

GENEVA, Aug. 14, 2018 (Xinhua) — Director-General of the World Health Organization Tedros Adhanom Ghebreyesus attends a press conference in Geneva, Switzerland, Aug. 14, 2018. Tedros Adhanom Ghebreyesus said Tuesday that he’s even more worried about the latest Ebola outbreak in the Democratic Republic of Congo (DR Congo) after his recent visit to the country, mainly because of the intense security challenge in the virus-hit areas. (Xinhua/Xu Jinquan)

जिनेवा, 7 मई (आईएएनएस)| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख ने दुनिया के देशों का आगह कर कहा है कि यदि लॉकडाउन को सही तरीके से नहीं हटाया गया, तो इससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अधनोम घेब्रेयसस ने चेताते हुए कहा कि अधिकतर देश कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर अपने यहां लागू तथाकथित लॉकडाउन प्रतिबंधों को कम करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें चाहिए कि वे लॉकडाउन से बाहर निकलने के उपाय बेहद सावधानी से करें।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को जिनेवा में हुई एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके हवाले से कहा, “यदि देशों द्वारा संक्रमण का प्रबंधन बेहद सावधानी और चरणबद्ध तरीके से नहीं किया गया, तो ऐसी स्थिति में लॉकडाउन में पुन: लौटने का जोखिम वास्तविक रूप से बना हुआ है।”

डब्ल्यूएचओ ने छह मापदंडों पर विचार करने के लिए सभी देशों से सिफारिश की है, जिन्हें उन्होंने दोहराया। सख्त निगरानी, आइसोलेशन, प्रत्येक मामले में टेस्टिंग कर उपचार करना, हर संपर्क को ट्रेस करना, वर्कप्लेस व स्कूलों में पर्याप्त निवारक उपाय अपनाना और पोस्ट लॉकडाउन के नए मानदंड पर जनता का पूर्ण सहयोग प्राप्त करना इसमें शामिल है।

विश्व स्वास्थ संगठन प्रमुख ने कहा कि डब्ल्यूएचओ को मिली रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 2 लाख 50 हजार लोगों की मौत सहित कोविड-19 संक्रमण के अब तक 35 लाख से अधिक मामले देखने को मिले हैं।

उन्होंने कहा कि अप्रैल माह की शुरुआत के बाद से प्रत्येक दिन औसतन 80 हजार के लगभग मामले आ रहे हैं।

ट्रेडोस ने कहा, “ये सिर्फ संख्या नहीं हैं.. हर एक मामले में एक मां-बाप, बेटा-बेटी, भाई-बहन या दोस्त शामिल हैं।”

अन्य ख़बरें

विपक्ष की आदत प्रगति में बाधा डालना और लोगों को बांटना है : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

Newsdesk

कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा नेता की हत्या मामले में 6 लोगों को फांसी की सजा

Newsdesk

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading