July 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अखिलेश गौर ने संभाला सीएसपी कोतवाली का पदभार

अपराध नियंत्रण में अनुभवी अधिकारी की वापसी
जबलपुर। शहर में कई चर्चित और गंभीर आपराधिक मामलों का सफल खुलासा कर चुके पुलिस अधिकारी अखिलेश गौर ने गुरुवार को सीएसपी कोतवाली का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान सीएसपी रितेश शिव से कार्यभार संभाला।
अखिलेश गौर इससे पहले गोहलपुर नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी प्रभावी कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं। वे मध्य प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान का हिस्सा रहे और कई नक्सलियों के समर्पण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नक्सल मुक्त मध्य प्रदेश की घोषणा के ऐतिहासिक क्षणों के भी वे साक्षी रहे।
जबलपुर में अपनी पूर्व पदस्थापना के दौरान उन्होंने शहर के कई चर्चित मामलों की जांच और खुलासे में अहम योगदान दिया। इनमें सुपर मार्केट स्थित पायलवाला ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी, बिलहरी बैंक डकैती एवं हत्या का मामला, बरगी में चार माह की बच्ची के अपहरण की गुत्थी सुलझाना प्रमुख है। इस मामले में बच्ची की दादी ही आरोपी निकली थी।
भूमाफिया के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। इसके अलावा आदतन अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई, साइबर अपराधों की जांच, नकली रेमडेसिविर प्रकरण और चर्चित रज्जाक प्रकरण में विशेष जांच अधिकारी के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
पुलिस विभाग को उम्मीद है कि अखिलेश गौर के नेतृत्व में कोतवाली संभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा अपराध नियंत्रण को नई मजबूती मिलेगी।

अन्य ख़बरें

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव, ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान के तहत सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

स्कूल वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 40 वैन चालकों पर कार्रवाई, ₹70 हजार का जुर्माना

Newsdesk

भजन कीर्तन के साथ निकली भगवान जगनाथ स्वामी की 259 वीं रथ यात्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading