September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भजन कीर्तन के साथ निकली भगवान जगनाथ स्वामी की 259 वीं रथ यात्रा

जबलपुर। श्री जगदीश मंदिर गणेश मंदिर लोक न्यास, गढ़ाफाटक,जबलपुर के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की 259वीं भव्य रथ यात्रा अविस्मरणीय रही।श्रद्धा,भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में परम पू.जगतगुरु स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज,डॉ. गिरजानंद जी महाराज एवं ज्योतिषाचार्य पं.देवेंद्र त्रिपाठी एवं पुजारी देवेंद्र त्रिपाठी के सानिध्य में भगवान जगन्नाथ स्वामी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन महाआरती कर यात्रा 1 बजे प्रस्थान हुई।
ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी लाल ज्ञानेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल जाबालीपुरम के संकीर्तन की स्वर लहरियां की गूंज के साथ हजारों श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया सभी भक्तजनों को रस्सी खींचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरा जबलपुर जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा,ऐसा लगा मानो संस्कारधानी स्वयं जगन्नाथ पूरी बन गई हो।जगन्नाथ स्वामी का रथ निर्धारित मार्ग से होकर गढ़ाफाटक स्थित मौसी माँ मंदिर हनुमान अखाड़ा पहुँची,जहाँ प्रभु 10 दिनों तक विश्राम करेंगे। इस अवधि में प्रतिदिन दर्शन,पूजन एवं चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल द्वारा प्रातः 8.30 से 9.30 बजे तक प्रभु के समकक्ष हरिनाम संकीर्तन होगा। रथ यात्रा के दौरान सम्पूर्ण संस्कारधानी भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दी। यह ऐतिहासिक रथ यात्रा वर्षों से नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र रही है। मंदिर प्रांगण में समस्त श्रद्धालु भक्तों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर न्यासी राजकुमार साहू,प्रबंधक मोहित तिवारी,अच्युतेंद्र बघेल,पं.मनमोहन दुबे,देवेंद्र नेमा, परसराम उपाध्यायअतुल कुमार पटेल,मोहित लोधी,नितिन चौबे सत्यप्रकाश नामदेव आदि उपस्थित रहे।
     सादर प्रकाशनार्थ

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading