July 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संस्कारधानी में निकली ‘पावन खिंड दौड़’, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प


जबलपुर। संस्कारधानी में शनिवार को क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में ऐतिहासिक ‘पावन खिंड दौड़’ का आयोजन उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। दौड़ सिविक सेंटर से प्रारंभ होकर मदन महल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक निकाली गई। इसमें क्रीड़ा भारती, महाराष्ट्र शिक्षण मंडल, मध्य प्रदेश पुलिस के जवानों सहित बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजन का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरक गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना था। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और शिवाजी महाराज के जयघोष गूंजते रहे।
दौड़ के समापन पर मध्य प्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

वीआईपी रूट पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई

Newsdesk

‘मशीन वाले बाबा’ के 30वें उर्स में उमड़ा आस्था का सैलाब, दरगाह पर देर रात तक रही अकीदतमंदों की भीड़

Newsdesk

नशा मुक्ति अभियान 2.0: स्कूलों के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading