22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रायपुर में सामूहिक आत्महत्या से सनसनी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

रायपुर राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के पांच सदस्यों के मृत मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी ने कथित रूप से आत्महत्या की है।घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

अन्य ख़बरें

शील सदाचार यह हमारे अलंकार है-बी.एच.गायकवाड (गुरुजी)
अनुशासित कार्यकर्ता ही महापुरुषों के विचारों के वाहक-डॉ.चरनदास ढेंगरे

Newsdesk

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

Leave a Comment