18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 मजदूरों की मौत, 15 घायल

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा रामोल से गतराड जाने वाले मार्ग पर महमूदपुरा टैलेंट इलाके के पास स्थित फैक्ट्री में हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। घटना स्थल के पास ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का कैंप स्थित है। धमाके की तेज आवाज सुनते ही RAF के जवान मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। जवानों ने आग की लपटों और मलबे के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां, एम्बुलेंस और पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के साथ-साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे थे।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में फैक्ट्री के अवैध रूप से संचालित होने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment