35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापार

कोविड-19 : उबर 3700 कर्मचारियों की करेगा छंटनी

UBER logo. (File Photo)

सैन फ्रांसिस्को, 7 मई| अमेरिका में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रकोप के बीच उबर टेक्नोलॉजी इंक कुल 3 हजार 700 फुल-टाइम कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। कंपनी ने इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) में उबर द्वारा बुधवार को दायर रेगुलेटरी फाइलिंग के हवाले से कहा, “कोरोनावायरस महामारी से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों व अनिश्चितता और व्यवसाय पर इसके प्रभाव के चलते कंपनी ने अपने परिचालन खर्च को कम करने की योजना बनाई है।”

फाइलिंग में कहा गया है कि अपने राइड्स सेगमेंट में कम ट्रिप वॉल्यूम और कंपनी के मौजूदा हायरिंग फ्रीज के कारण उबर अपने कस्टमर सपोर्ट और रिक्रुटर्स टीम को कम कर रहा है। इसके लिए कुल 3 हजार 700 फुल-टाइम कर्मचारियों की छंटनी होगी।

कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कंपनी के सीईओ दारा खोसरोशाही ने कहा, “हमारी राइड ट्रिप वॉल्यूम्स में काफी गिरावट आने के साथ ही कम्युनिकेशन ऑपरेशन्स सहित इन-पर्सन सपोर्ट की हमारी जरूरत काफी कम हो गई है और अब रिक्रुटर्स के लिए पर्याप्त काम नहीं है।”

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान जल्द जाएंगे मलेशिया और चीन

Newsdesk

नेपाल के सेंट्रल जू में 12 से ज्यादा पशु-पक्षी बर्ड फ्लू से संक्रमित, चिड़ियाघर अनिश्चितकाल के लिए बंद

Newsdesk

खबर दस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading