September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शिकायतों एवं सीएम हेल्पलाइन का भय दिखाकर रंगदारी और ब्लैकमेलिंग करने वालों पर कार्रवाई


*विशेष पुलिस टीम ने ₹ 90 हजार की राशि लेते हुए 02 आरोपियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार ।बालाघाट जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं संगठित अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ-साथ अवैध धनराशि की मांग, धमकी, रंगदारी एवं ब्लैकमेलिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना अजाक पुलिस द्वारा शिकायतों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को बंद कराने के नाम पर विभिन्न सरपंचों से कथित रूप से अवैध धनराशि की मांग, धमकी, मानसिक प्रताड़ना, जातिगत अपमान एवं ब्लैकमेलिंग किए जाने संबंधी मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 23.07.2026 को ग्राम पंचायत मौदा के सरपंच मनमोहन वैद्य द्वारा थाना अजाक में शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। शिकायत आवेदन में उल्लेख किया गया था कि आरोपी संजय अजीत द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों से शिकायतें एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरण बंद कराने के नाम पर कुल ₹ 2,10,000 की अवैध धनराशि की मांग की गई थी। शिकायत के अनुसार प्रथम किश्त के रूप में दिनांक 20.07.2026 को ₹60,000 आरोपी को दिए जा चुके थे। फरियादी की शिकायत पर थाना अजाक में अपराध क्रमांक 07/2026 धारा 308(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा 3(1) (द), 3(1) (ध), 3(2) (va) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बालाघाट के निर्देशन में थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि शिकायतकर्ताओं द्वारा दिनांक 23.07.2026 को शाम के समय दीनदयालपुरम् कॉम्पलेक्स, बालाघाट में रंगदारी के रूप में मांगी गई शेष ₹ 90,000 की राशि आरोपीगणों को दी जानी है। उक्त सूचना के आधार पर गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी संजय अजीत व उसके साथी अंकुश चौहान को शिकायतकर्ताओं से रंगदारी के रूप में मांगी गई ₹90,000 की राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मौके से उक्त राशि एवं प्रकरण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य विधिवत जप्त कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ़्तार का नाम/पताः-

1. संजय अजीत उम्र 38 वर्ष निवासी कोसमी बालाघाट

2. अंकुश चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी बूढी बालाघाट

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक ब्रजेश कुमार, उनि. गौरव लाड़, प्रआर. 181 सुरेन्द्र धुवारे, प्रआर. 1041 लक्ष्मण भलावी, आर. 997 दुर्गेश बघेले, आर. 1160 महेन्द्र कुशवाह, आर. 18 गोपाल ईड़पाचे, आर. 1373 रवि गढ़वाल एवं आर. 28 शैलेन्द्र गौतम की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading