26 C
Jabalpur
July 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवा सुशासन के 12 साल व कारगिल विजय गाथा विषय पर आयोजित प्रदर्शनी के प्रचार-प्रसार  के लिये प्रचार वाहन रवाना

जबलपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कारगिल विजय गाथा, सेवा सुशासन के 12 साल, व्हीबी जी राम जी विषयों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 25 से 27 जुलाई तक महाकोशल महाविद्यालय जबलपुर में किया जा रहा है।

प्रदर्शनी के पूर्व प्रचार हेतु आज शुक्रवार को महाकोशल महाविद्यालय से प्रचार वाहन को प्रभारी प्राचार्य ए सी तिवारी एवं संभागीय नोडल अधिकारी स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रो अरुण शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रचार वाहन नगर भ्रमण कर शहर वासियों को प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु प्रेरित करेगा, इस अवसर पर विभाग के कर्मचारी, महाविद्यालय जबलपुर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

फोटो प्रदर्शनी 25, 26 एवं 27 जुलाई को शासकीय महाकौशल महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में लगाई जा रही है। इसका शुभारंभ शनिवार 25 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे होगा। प्रदर्शनी सुबह 10.30 से शाम 05.30 बजे तक आम नागरिकों के लिए नि:शुल्‍क खुली रहेगी।

अन्य ख़बरें

आदिवासियों के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं होगा: विक्रांत भूरिया

Newsdesk

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तिलवारा के नव-निर्मित थाना भवन का किया निरीक्षण

Newsdesk

स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण, बल्क वेस्ट जनरेटर का पंजीयन अनिवार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading