July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तिलवारा के नव-निर्मित थाना भवन का किया निरीक्षण


जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शुक्रवार को तिलवारा स्थित नव-निर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने भवन में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को शेष निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि थाना परिसर में आने वाले नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण

Newsdesk

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Newsdesk

कलेक्टर ने लिया बरगी बांध में जल भराव की स्थिति का जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading