*आज उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट की प्रबंधकारिणी की मासिक बैठक श्री संतोष असाटी जी की अध्यक्षता में समिति कार्यालय (असाटी निवास) बालाघाट में सम्पन्न हुई ।
बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा जानकारी दी गई कि परिवहन विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से शुल्क लिये जाने के बावजूद भी उपभोक्ताओं को वाहनों के पंजीयन कार्ड और ड्राईविंग लाईसेंस कार्ड प्रदान नहीं किये जाने के संबंध में समिति द्वारा जिला परिवहन अधिकारी बालाघाट को विगत दिनांक 18 मई 2026 को पत्र दिया गया था किन्तु परिवहन विभाग की ओर से इसका कोई जवाब नहीं दिये जाने के कारण इस संबंध में एक पत्र माननीय प्रधान मंत्री भारत सरकार नईदिल्ली सहित को लिखा जाये जिसकी प्रतिलिपि माननीय प्रधान मंत्री भारत सरकार नईदिल्ली, मुख्य मंत्री म0प्र0शासन भोपाल, परिवहन मंत्री म0प्र0शासन भोपाल, परिवहन आयुक्त ग्वालियर व जिला परिवहन अधिकारी बालाघाट को भेजा गया है साथ ही इंदौर से नैनपुर तक चलाई जाने वाली 19343/19344 पेंचवेली एक्सप्रेस का बालाघाट/गोंदिया तक विस्तार किये जाने व लामटा में स्टापेज दिये जाने, जबलपुर रायपुर इंटरसिटी ट्रेन क्रमांक 11702/11701 जबलपुर चांदाफोर्ट ट्रेन क्रमांक 22174/22173 का लामटा एवं घंसौर में स्टापेज दिये जाने के साथ ही वर्तमान में चलाई जा रही समस्त पैसेंजर नियमित रूप से निर्धारित समय पर चलाये जाने के संबंध में माननीय प्रधान मंत्री भारत सरकार नईदिल्ली को भी पत्र भेजा गया ।
आज की बैठक में रेलवे से संबंधित चर्चाओं में सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि रेलवे स्टेशन बालाघाट में मात्र प्लेटफार्म क्रमांक-1 ही एक्सप्रेस ट्रेनों के लिये अनुकूल है । जबकि प्लेटफार्म क्रमांक 2 व 3 की लम्बाई एक्सप्रेस ट्रेनों की लम्बाई के हिसाब से काफी कम है । ऐसी स्थिति में बैठक में निर्णय लिया गया कि बालाघाट स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 व 3 की लम्बाई एक्सप्रेस ट्रेनों के अनुकूल करवाये जाने हेतु रेल विभाग को ज्ञापन पत्र दिया जाये । इसके साथ ही बैठक में उपभोक्ताओं से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्णय लिये गये । इसके साथ उपभोक्ताओं को जागरूक करने व उनकी समस्याओं से रूबरू होने के संबंध में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम किये जाने के संबंध में भी चर्चा की गई ।
इस बैठक में उपभोक्ता संरक्षण समिति के संरक्षक श्री लोचनसिंह जी देशमुख, समिति अध्यक्ष श्री संतोष असाटी जी सहित सर्वश्री शिवशंकर तिवारी जी, डॉ0 गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव जी, सुभाष गुप्ता जी, सुरेश रंगलानी जी, सुरेश टांक जी, राजेश गांधी जी, एडवोकेट जितेन्द्र जैन जी, एडवोकेट संदीप नेमा जी, ओम प्रकाश भारती जी, हेमराज शर्मा जी, पवन चंदानी जी, संजीव जैन (चीनू) जी, प्रकाश मेश्राम जी, श्याम कौशल जी, दिलीप वडीचार जी, श्रीमति प्रतिमा काम्बले जी एवं एडवोकेट श्रीमति प्रीतेश्वरी तेकाम जी उपस्थित रहे ।
संतोष असाटी, अध्यक्ष
उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट
मो0 7000509441


