26 C
Jabalpur
July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो सगे भाइयों को दबोचा, जुलूस निकालकर दिया सख्त संदेश; 7 पेटी शराब जब्त

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7 पेटी अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई के बाद आरोपियों का क्षेत्र में जुलूस निकालकर पुलिस ने अवैध कारोबारियों को सख्त संदेश दिया।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला और गोरखपुर सीएसपी एम.डी. नागोदिया के नेतृत्व में ग्वारीघाट थाना क्षेत्र की गली नंबर-3 में की गई। पुलिस ने मौके से विशाल यादव और राज यादव को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त होने की सूचना पर निगरानी में थे। कार्रवाई के दौरान उनके पास से 7 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का जुलूस निकालते हुए थाने लाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गली नंबर-3 में काफी समय से खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही थी और इसकी शिकायतें भी लगातार की जा रही थीं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध शराब का नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा की लगातार दूसरी बार जीत,सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर निर्वाचित

Newsdesk

बिजली विभाग की लापहरवाही  किसानों को परेशानी का

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading