मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपनी जिंदगी से जुड़ा खास अनुभव साझा किया है। उन्होंने खुलासा किया कि एक समय ऐसा भी आया, जब सख्त खानपान, नियमित एक्सरसाइज और पूरी मेहनत के बावजूद उनके शरीर में कोई बदलाव नहीं दिख रहा था। इस वजह से वह इतनी निराश हो गई थीं कि रो पड़ी थीं। मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अलग-अलग एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें उनके फिटनेस सफर के दौरान खाए जाने वाले पौष्टिक भोजन की झलक भी देखने को मिली।उन्होंने कहा, ”इसके बाद मैंने खुद से एक वादा किया कि अगली फिल्म शुरू करने से पहले मैं अपनी सेहत को प्राथमिकता दूंगी। मुझे लगा कि अगर मैं पूरी मेहनत करूंगी तो सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन मेरा शरीर कुछ और ही संकेत दे रहा था।”
उन्होंने कहा, ”एक दिन मुझे लगा कि शायद वजन मापने वाली मशीन ही खराब है, इसलिए मैंने नई मशीन खरीद ली। लेकिन नई मशीन ने भी वही नतीजा दिखाया। आज उस बात को याद करके मुझे हंसी आती है, लेकिन उस समय मैं बेहद परेशान थीं। मैं इतनी हताश हो गई थीं कि रो पड़ीं और बार-बार यही सोचती रहीं कि आखिर मेरा शरीर मेहनत का जवाब क्यों नहीं दे रहा है।”मनीषा ने बताया, ”बाद में मेरी मुलाकात कुछ अच्छे डॉक्टरों और विशेषज्ञों से हुई, जिन्होंने मुझे समझाया कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में बदलाव आना बिल्कुल स्वाभाविक है। कई साल पहले जैसा शरीर था, वैसा हमेशा नहीं रह सकता। ऐसे में शरीर को सजा देने या जरूरत से ज्यादा दबाव डालने की नहीं, बल्कि उसे समझने और उसकी जरूरतों के अनुसार चलने की आवश्यकता होती है।”उन्होंने कहा, ”इसके बाद मैंने अपनी सोच और तरीका दोनों बदल दिए। सिर्फ ज्यादा मेहनत करने के बजाय मैंने अपने शरीर की जरूरतों को समझना शुरू किया और यही बदलाव मेरी लिए सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ।”


