July 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कृति सैनन ने ठुकरा दी थीं ये फिल्में, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

कृति सैनन ने पिछले एक दशक में अपने दमदार अभिनय और हर तरह के किरदारों के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। रोमांस, कॉमेडी से लेकर गंभीर भूमिकाओं तक, उन्होंने हर शैली में खुद को साबित किया है। हालांकि, सफलता के इस सफर के दौरान कृति ने कई बड़ी फिल्मों के प्रस्ताव भी ठुकराए। ऐसे में आइए जानते हैं वे कौन-सी चर्चित फिल्में थीं, जिनमें काम करने से उन्होंने इनकार कर दिया था।साल 2015 में रिलीज हुई अक्षय कुमार कि फिल्म सिंह इज ब्लिंग में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाने का ऑफर भी कृति को दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से साफ इनकार कर दिया था।साल 2017 में आई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के निर्माता मुख्य भूमिका में कृति को लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म को बाद में श्रद्धा कपूर ने किया था।
साल 2018 में रिलीज हुई लस्ट स्टोरीज 2 में कियारा आडवाणी का किरदार पहले कृति को ऑफर हुआ था। हालांकि, उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि उनकी मां को यह भूमिका पसंद नहीं आई थी।एक्शन थ्रिलर फिल्म मलंग साल 2020 में रिलीज हुई थी। मोहित सूरी इस फिल्म में कृति को लेना चाहते थे, लेकिन उनके पास समय न होने की वजह से इस फिल्म में दिशा पाटनी को लिया गया।साल 2021 में आई ओटीटी फिल्म हसीन दिलरुबा में रानी सक्सेना का किरदार कृति को पेश किया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से साफ मना कर दिया। फिर तापसी पन्नू ने इसमें काम किया।2021 में ही रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका के निर्माताओं ने कृति को इसका ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। ऐसे में बाद में मृणाल ठाकुर ने इस भूमिका को निभाया था।

 

अन्य ख़बरें

आमिर-शाहरुख के विज्ञापन से ‘महारानी’ तक, हुमा कुरैशी ऐसे बनीं बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस

Newsdesk

रजा मुराद ने शेयर किए पूनम ढिल्लों के साथ यादगार पल, फिल्म ‘नूरी’ की सफलता को किया याद

Newsdesk

मुसाफिर कैफे में सुधा का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर छाई वेदिका पिंटो

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading