29.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ट्रेन छूटने के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला: एक माह बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

।

कटनी के रीठी क्षेत्र के जंगल में वारदात, 800 से अधिक ऑटो चालकों की स्क्रीनिंग के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोचा, दूसरे आरोपी की तलाश जारी।
कटनी। कटनी सी टाइम्स।करीब एक माह पुराने चर्चित सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में रीठी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, घटना 14 जून 2026 की है, जब दिल्ली से हीराकुंड एक्सप्रेस से अपने बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ जा रही एक महिला कटनी के मुड़वारा स्टेशन पर पानी लेने उतरी और ट्रेन छूट गई। आरोप है कि स्टेशन के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर दर्शन कराने का झांसा देकर महिला को ई-रिक्शा में बैठाया और रीठी रोड स्थित पौसरा स्टेशन के पास जंगल में ले जाकर ऑटो चालक के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार, घटना के अगले दिन महिला रीठी क्षेत्र में सड़क किनारे मिली थी। उस समय उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण वह घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकी। परिजनों को सूचना देकर महिला को उनके साथ दिल्ली भेजा गया, जहां उपचार के बाद मानसिक स्थिति सामान्य होने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी भाई को दी। इसके बाद दिल्ली के सफदरजंग थाने में दर्ज प्रकरण की केस डायरी कटनी पुलिस को भेजी गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा तथा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। एक माह पुराना मामला होने और आरोपियों की पहचान नहीं होने से जांच चुनौतीपूर्ण थी। पुलिस ने जिले के लगभग 800 से 900 ऑटो चालकों की स्क्रीनिंग की तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जमुनिया निवासी ऑटो चालक दिनेश चौधरी पर संदेह होने पर निगरानी रखी।
पूछताछ एवं तकनीकी जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त ऑटो (एमपी 21 जेड जे 6903) भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने न्यायालय से आरोपी का रिमांड प्राप्त कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। उपरोक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्कर्मा ने पुलिस कंट्रोलरूम में आउयोजित प्रेस -वार्ता में देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस से डायरी प्राप्त होने के बाद पूर्णतः ब्लाइंड मामले में तकनीकी साक्षों के आधार पर कटनी पुलिस डीएसपी मुख्यालय के मार्गदर्शन में मामले के मुख्य आरोपी तक पहुंची, पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरसस्कृत करने कि घोषणा कि है।

अन्य ख़बरें

संभल में मंदिर-मस्जिद विवाद और भड़काऊ बयानबाजी मामले में पुलिस ने भेजा नोटिस

Newsdesk

पुस्तैनी घर तोड़े जाने से पहले सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले-इसका कोई मुआवजा नहीं लेंगे

Newsdesk

भागीरथी परिवार का 55वां उत्सव आयोजन सानंद संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading