बिजुरी। समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से थाना बिजुरी पुलिस द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान “नशा से दूरी है ज़रूरी 2.0” का समापन समारोह आज 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे थाना परिसर बिजुरी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आमजन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में नशे के खिलाफ इस जन आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की है।
नगर निरीक्षक विकाश सिंह ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित करता है। इसलिए सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
इस अभियान के माध्यम से युवाओं को शराब, तंबाकू, सिगरेट और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया गया। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण करना भी है।
“आपका एक कदम, किसी का पूरा जीवन बदल सकता है।” इसी संदेश के साथ थाना बिजुरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में शामिल होकर नशामुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत बनाएं।इस कार्यक्रम में नायब तहिसदार लतेंद्र सिंह ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन साहू सहित दीपक शर्मा,गया बोध मिश्रा सहित बिजुरी पुलिस स्टॉप मौके पर उपस्थित रँहा। विभिन विद्यालय के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।छात्रों को नशा मुक्ति पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिस के उपरांत छात्रों को प्रमाण पत्र एवम पुरष्कार दिय्या गया।


