29.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रंगनाथनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 हजार नशीली टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

।
नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार, 2.25 लाख रुपये की प्रतिबंधित गोलियां जब्त।
कटनी। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रंगनाथनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9,000 नाइट्राजेपाम टैबलेट बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
प्रेस वार्ता में उपरोक्त जानकरी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि,
प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी। साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य ख़बरें

संभल में मंदिर-मस्जिद विवाद और भड़काऊ बयानबाजी मामले में पुलिस ने भेजा नोटिस

Newsdesk

पुस्तैनी घर तोड़े जाने से पहले सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले-इसका कोई मुआवजा नहीं लेंगे

Newsdesk

भागीरथी परिवार का 55वां उत्सव आयोजन सानंद संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading