27.1 C
Jabalpur
August 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्ति‍भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा

जबलपुर। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के तत्वावधान में विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्त‍िभवन में स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ उत्साह और गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। इस बात का निर्णय पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फ़‍िरोज कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में पावर मैनेजमेंट कंपनी, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी व मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विद्युत परिवार द्वारा आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई।

कार्यपालक निदेशक फ़‍िरोज कुमार मेश्राम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शक्तिभवन में आकर्षक रोशनी की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा विभाग के सुरक्षा सैनिक आकर्षक परेड और बैंड दल देशभक्ति गीतों की धुन प्रस्तुत करेंगे। प्रदेश की विद्युत कंपनियों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्युत अभ‍ियंताओं व कार्म‍िकों को पुरस्कृत किया जाएगा। न्यनूतम विद्युत दुर्घटना के लिए प्रदेश के विद्युत सर्क‍िल कार्यालय को चलित शील्ड प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर व‍िभ‍िन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले क्षेत्र व विद्युत गृह को शील्ड प्रदान की जाएगी। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के बाल कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस आयोजन समिति की बैठक में पावर मैनेजमेंट कंपनी के महाप्रबंधक प्रशासन नितिन खत्री, प्रबंधक मानव संसाधन पराग मिश्रा, कार्यपालन अभ‍ियंता स‍िविल शक्त‍िभवन काम्पलेक्स मिलिन्द चौधरी, सुरक्षा अध‍िकारी आरएन यादव, कार्यपालन अभ‍ियंता कम्युनिकेशन रमेश कुमार अय्यर व राकेश सोनी और विद्युत मेंटेनेंस के कनिष्ठ अभ‍ियंता अर्जुन सिंह उपस्थि‍त थे।

अन्य ख़बरें

राग, भय और क्रोध ये मनुष्य पतन के तीन मुख्य द्वार हैं: गिरीशानंद जी

Newsdesk

कांवड़ यात्रा को लेकर कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने किया मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Newsdesk

त्रिपुरी चौक पर मेट्रो बस स्टॉप की आड़ में अवैध अहाते का आरोप, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading