वारासिवनी (बालाघाट)। नगर पालिका परिषद वारासिवनी ने न्यायालय के निर्देशों के पालन में वार्ड क्रमांक 4 स्थित आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा 7 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का दल गठित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के ज्ञापन एवं न्यायालय में लंबित प्रकरण में दिए गए निर्णय के बाद संबंधित अतिक्रमणकर्ता को पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण स्वयं हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर अबनगरपालिका ने कार्रवाई का निर्णय लिया है। आदेश में बताया गया है कि कार्रवाई के लिए उपयंत्री, राजस्व, लोक निर्माण शाखा, स्वास्थ्य शाखा तथा जेसीबी मशीन सहित नगर पालिका का अमला मौके पर मौजूद रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल का भी सहयोग लिया जाएगा ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सकेनगरपालिका प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन के आवागमन में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाकर न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्रवाई के बाद पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाए।7 अगस्त 2026 शुक्रवार को नगर पालिका अमले ने वार्ड नंबर 4 वारासिवनी में सुरेश दीक्षित द्वारा रास्ता बंद करके किये गए अतिक्रमण को तोड़ दिया गया है.


