August 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तिलहरी D-Mart में खाद्य विभाग की औचक जांच

मिलावटी घी के मामले के बाद जबलपुर में अलर्ट
जबलपुर। रीवा और इंदौर में मिलावटी घी के मामले सामने आने के बाद जबलपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को तिलहरी स्थित प्रसिद्ध D-Mart मॉल में औचक निरीक्षण किया।
अचानक पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने मॉल में बिक्री के लिए रखे खाद्य पदार्थों की जांच की। अधिकारियों ने विशेष रूप से घी और अन्य खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबलिंग तथा उनकी वैधता से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। इस दौरान संदिग्ध उत्पादों के नमूने लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि रीवा और इंदौर में मिलावटी घी के मामले उजागर होने के बाद प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है। इसी अभियान के तहत जबलपुर में भी खाद्य प्रतिष्ठानों और बड़े मॉल में जांच की जा रही है।
खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच के दौरान लिए गए खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।
अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए ऐसे मामलों में लगातार जांच अभियान जारी रखने के संकेत दिए हैं।

अन्य ख़बरें

अगस्त क्रांति में जबलपुर के दो भाइयों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

Newsdesk

ओम प्रकाश राजभर ने की स्वरूपरानी अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर करने की मांग

Newsdesk

बसपा संग ब्राह्मण समाज के जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने पीडीए में ‘पी’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading