August 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सूने मकान में सेंध, गृहस्थी का सामान पार



जबलपुर। खितौला के लखराम मोहल्ला में रहने वाले लल्लूराम कोल के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर गृहस्थी का सामान पार कर दिया। गृहमालिक के लौटने पर इस बात का खुलासा हुआ है। घर के सारे ताले टूटे हुए थे। गृहस्थी का सामान गायब था। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

खितौला पुलिस ने बताया कि लखराम मोहल्ला निवासी लल्लूलाल कोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ मजदूरी करने के लिये इंदौर जाता है। 10 मई 26 को इंदौर चला गया था। 10 अगस्त को सुबह लगभग 8-30 बजे सुबह अपने घर पहंुचकर घर का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा। दीवाल में छेद था। कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। पेटी का लॉक भी टूटा हुआ था। आलमारी का लॉक टूटा हुआ। सामान बिखरा हुआ था। घर से टीव्ही, होम थियेटर, 4 नग पीतल की थाली, कांसे की 7 थाली, 2 नग कासे के लोटा, 1 पीतल का हंडा, 1 तबेला, 1 प्रेस, चांदी का सिक्का, आलमारी में रखे नगदी 900 रूपये गायब थे।

अन्य ख़बरें

फरार बदमाशों की सूचना देने पर मिलेगा नगद इनाम

Newsdesk

अनशन के 10वें दिन देवेंद्र नाथ महतो ने अस्पताल से संघर्ष का दिया संदेश, कहा- शरीर कमजोर हो सकता है, संकल्प नहीं

Newsdesk

राजस्थान ‘एक राज्य-एक चुनाव’ पहल की शुरुआत करेगा : राज्य चुनाव आयुक्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading