जबलपुर। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जबलपुर पुलिस ने इनाम घोषित करते हुए उनकी सूची जारी की है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, सूचना देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को निर्धारित नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
लार्डगंज थाना के अपराध क्रमांक 555/26 में फरार कुनाल पटेल और शनि शुक्ला की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
महिला थाना के अपराध क्रमांक 40/26 में फरार शिव चौधरी उर्फ आकाश, रोशनी पटेल और अरविंद की गिरफ्तारी पर भी 5-5 हजार रुपये प्रत्येक का इनाम रखा गया है। इस मामले में अनैतिक व्यापार अधिनियम सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है।
पनागर थाना के अपराध क्रमांक 708/26 में फरार राजा पाण्डे और छोटे सरकार उर्फ राहुल चौधरी की गिरफ्तारी पर 4-4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसी तरह महिला थाना के अपराध क्रमांक 37/26 में फरार सुमित चौधरी की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। इस मामले में बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है।
रांझी थाना के अपराध क्रमांक 555/26 में फरार विकास मिश्रा की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मामले में बीएनएस के साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज है।
पुलिस ने अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और गिरफ्तारी में सहयोग करने पर निर्धारित इनाम राशि दी जाएगी


