August 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गौरतला बच्ची कांड: कांग्रेस नेताओं ने जीतू पटवारी को सौंपा ज्ञापन



अल्पसंख्यक कांग्रेस नेताओं ने जबलपुर में किया प्रदर्शन, 100 दिन में न्याय की मांग
जबलपुर। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गौरतला में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं और अल्पसंख्यक कांग्रेस पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। नेताओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बच्ची के साथ जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए तथा मामले का न्यायिक निराकरण 100 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय के साथ दोषियों को कठोर दंड मिलना जरूरी है।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने घटना को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मासूम बच्चियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में हाजी कदीर सोनी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट सैय्यद ताहिर अली, पप्पू बसीम, पार्षद गुलाम हुसैन, बब्बी कुरैशी, बबलू खान, अजमीन खान, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ मंसूरी, आशू खान, फिरोज ठाकरे सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा बालाघाट का व्यापारी प्रतिनिधिमंडल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

Newsdesk

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नंदौरा, निकली भव्य कावड़ यात्रा

Newsdesk

सावन की फुहार, हरियाली का श्रृंगार,प्रकृति बचेगी, तभी सजेगा संसार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading