25.5 C
Jabalpur
August 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस की जनसुनवाई में एसपी सम्पत उपाध्याय ने सुनीं 81 शिकायतें

पारिवारिक, जमीन विवाद, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं
जबलपुर। आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अधिकांश शिकायतें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी विवाद, मारपीट तथा साइबर अपराध से संबंधित थीं। एसपी ने शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायतों पर शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों की गंभीरता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एस. गोठरिया तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहीं।
एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी राजपत्रित अधिकारी, थानों एवं चौकियों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

अन्य ख़बरें

गाजीपुर में बच्चियों के अपहरण मामले में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Newsdesk

रांची में आंदोलन का 20वां दिन: छात्रों का आरोप- ‘चिंगारी भड़काने की कोशिश कर रहा प्रशासन’

Newsdesk

आयुष्मान कार्ड के बावजूद इलाज में लापरवाही का आरोप: ग्लेक्सी हॉस्पिटल की जांच के निर्देश, कलेक्टर के सामने पहुंचा मरीज का परिवार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading