29.5 C
Jabalpur
August 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

15 अगस्त समारोह की फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिले के मुख्य समारोह की फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल गुरुवार सुबह संपन्न हुई। समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराएंगे।
फाइनल रिहर्सल के दौरान पुलिस जवानों के साथ एनसीसी कैडेट्स और स्काउट कैडेट्स ने परेड का अभ्यास किया। पिछले कई दिनों से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर लगातार रिहर्सल चल रही थी। अंतिम अभ्यास में सभी दलों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कदमताल, मार्चपास्ट और परेड की विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया।

गुरुवार की सुबह आयोजित अंतिम रिहर्सल में अपर कलेक्टर रविशंकर राय ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी इस मौके पर मौजूद थे।

मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से तैयार की गई झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। इन झांकियों के माध्यम से शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी समारोह की भव्यता बढ़ाएंगे।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अधिकारियों ने परेड और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, विद्यार्थी और आम नागरिक मौजूद रहेंगे।

अन्य ख़बरें

तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जज़्बा

Newsdesk

शहीद सोमनाथ राठौर के परिजनों का किया सम्मान
तिरंगा यात्रा अभियान के तहत शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

छह दिन से डायलिसिस मशीन ‘बीमार’, मरीजों की जिंदगी बेहाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading