23.9 C
Jabalpur
August 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

विधायक विवेक पटेल ने सभी को गमछा पहनाकर दिलाई कांग्रेस पार्टी की सदस्यता *वारासिवनी*-विपक्षी दलों के संगठनात्मक गतिविधियों और मेल-मिलाप के तहत विभिन्न राज्यों में स्थानीय स्तर पर दलबदल के ऐसे कई मामले सामने आते रहे है। जहां दर्जनों की संख्या एक साथ भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ थाम रहे है।इसी के तहत गुरुवार को वारासिवनी- खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोटी के लगभग एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने वारासिवनी जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थामा है।कांग्रेस विधायक विवेक विक्की पटेल ने सभी को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई।यह भाजपा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।बताया जा रहा है ये सभी पूर्व भाजपा कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से नाराज चल रहे थे।वहीं विधायक विवेक पटेल द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है।विधायक विवेक ने रुतनलाल लिल्हारे,नितिन बागड़े,चंद्रजीत लिल्हारे,पंकज लिल्हारे, राकेश सेलोकर,रंजीत लिल्हारे, विनोद बैस,आकाश लिल्हारे, सुरेन्द्र चौरागडे,रोगराज लिल्हारे,सुनील लिल्हारे,विनायक कावड़े, जितेंद्र बाहेश्वर,जीतलाल नगपुरे,मदनलाल नगपुरे को गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई।इस दौरान खैरलांजी ब्लाक अध्यक्ष तेजराम नगपुरे,संदेश बिसेन,राजकुमार चौधरी,महादेव ठाकरे,देवराम लिल्हारे मौजूद रहे।वहीं विधायक विवेक पटेल ने कहा कि प्रदेश के कई तमाम मुद्दों को लेकर लोग परेशान है।वहीं क्षेत्र में किसी एक बाहरी कार्यकर्ता भाजपा पार्टी को चला रहे है।जिससे भाजपा के कार्यकर्ता बेहद परेशान है।वहीं पुराने भाजपा कार्यकर्ता को दरकिनार करते हुए उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।मेरे विधायक बनने के बाद लगभग सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है।अभी और नगर के कुछ बड़े जनप्रतिनिधि सहित भाजपा के कार्यकर्ता मेरे संपर्क में है।वे भी नगर पालिका चुनाव के पूर्व कांग्रेस का हाथ थामेंगे।

अन्य ख़बरें

सूने मकान में चोरी का खुलासा, 15 वर्षीय विधि विवादित किशोर अभिरक्षा में

Newsdesk

तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जज़्बा

Newsdesk

स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए कराया जा रहा है फॉगिंग और कीटनाशक का छिड़काव*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading