August 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

अमेरिका में एक दिन में 3 अपराधियों को मौत की सजा, दिया गया जहरीला इंजेक्शन

वाशिंगटन,अमेरिका के ओक्लाहोमा, टेनेसी और अलबामा राज्य में गुरुवार को 3 कैदियों को मौत की सजा दी गई। अमेरिकी इतिहास में साल 2010 के बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में 3 अपराधियों को जहरीले इंजेक्शन देकर मृत्युदंड दिया गया है। यह तिहरा मृत्युदंड किसी योजना के कारण नहीं, बल्कि तीनों राज्यों में मामलों के एक ही समय पर अपने अंतिम चरण में पहुंचने के कारण हुआ है। आइए जानतें हैं किन्हें मृत्युदंड दिया गया है।
ओक्लाहोमा में कार्लोस कुएस्ता-रोड्रिगेज को 2003 में अपनी पत्नी ओलंपिया फिशर (43) की नृशंस हत्या के लिए ओक्लाहोमा में मृत्युदंड दिया गया।कार्लोस को अपनी पत्नी पर बेवफाई का शक था। 31 मई, 2003 को फिशर और उसकी 18 वर्षीय गर्भवती बेटी घर छोड़कर जाने के दौरान कार्लोस ने फिशर की दाहिनी आंख में गोली मार दी।इस दौरान फिशर के बचने का प्रयास करने पर कार्लोस ने दूसरी आंख में भी गोली दाग दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
क्षमा याचिका पर सुनवाई में कार्लोस ने स्वीकार किया था कि उसने अपनी पत्नी की बड़ी बेरहमी से हत्या की थी और वह इस सजा का पूरी तरह से हकदार है। इसके साथ ही उसने कहा था कि उसे अपने किए का पछतावा भी है।टेनेसी में एंथनी डैरेल हाइंस (66) को वर्ष 1985 में कैथरीन जीन जेनकिंस नाम की एक होटल कर्मचारी की हत्या के आरोप में मौत की सजा दी गई है।
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, 3 मार्च 1985 को हाइन्स ने होटल के कमरे की सफाई कर रही कैथरीन पर चाकू से हमला किया, उनसे 100 डॉलर लूटे और उनकी कार लेकर फरार हो गया।हाइंस ने कार चुराने की बात स्वीकार की थी, लेकिन हत्या के आरोप से इनकार किया था।जेनकिंस के परिवार ने एंथनी की मौत की सजा की पूरी प्रक्रिया देखी है।
उनके बेटे डेनिस जेनकिंस ने अपनी मां की हत्या के स्थायी आघात का वर्णन किया, जबकि उनकी बेटी मेलिसा जेनकिंस ने कहा कि परिवार 4 दशकों से इस क्षति के साथ जी रहा है।उन्होंने कहा कि आरोपी के मृत्युदंड से उनकी मां को खोने का दर्द तो मिट नहीं सकता, लेकिन अंतत: परिवार को न्याय मिल गया। आरोपियों को सजा मिलना बहुत ही जरूरी है।तीसरा मृत्युदंड अलबामा में जेरेमी विलियम्स (42) को दिया गया, जिसने 2021 में जॉर्जिया की 5 वर्षीय मासूम बच्ची कामारी हॉलैंड का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी थी।पुलिस के अनुसार, विलियम्स ने बच्ची की ड्रग्स-व्यसनी मां को पैसे देकर बच्ची को यौन शोषण के लिए लिया था और बाद में गंभीर यातनाएं देकर उसकी हत्या कर दी।बच्ची की मां को भी मानव तस्करी के लिए 20 साल की जेल हुई है।
आरोपी विलियम्स ने अपने वकीलों को निर्देश दिया था कि वे अदालत में उसका बचाव न करें और न ही मौत की सजा के खिलाफ कोई अपील दायर करें, जिसके कारण उसका मामला बहुत तेजी से अंतिम अंजाम तक पहुंच गया।इससे पहले अमेरिका में साल 2010 में एक ही दिन में 3 अपराधियों को मिला था मृत्युदंड दिया गया था।उस दौरान ओहियो, टेक्सास और लुइसियाना राज्य में अपराधियों को सजा दी गई थी।केंद्र की कार्यकारी निदेशक रॉबिन माहेर ने इस नवीनतम तिहरे मृत्युदंड को बेहद ही असामान्य बताया है।विश्लेषण में पाया गया कि 2024 से अब तक दिए गए 94 मृत्युदंड के मामलों में शामिल पीडि़तों में से 64 प्रतिशत महिलाएं या लड़कियां थीं।

 

अन्य ख़बरें

जोश हेजलवुड 300 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज बने

Newsdesk

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

Newsdesk

1866 में लिकटेंस्टीन से 1971 में बहरीन तक: 15 अगस्त को भारत के अलावा इन देशों में भी आजादी का जश्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading