25.5 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारत रत्न’ और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

‘नई दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका निधन 16 अगस्त, 2018 को हुआ था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अटल जी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता तथा राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए। उनका संपूर्ण जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि, लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत, देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, “राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर प्रहरी, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ-प्रदर्शक एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। उनका विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, ओजस्वी वाणी और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। अटल जी ने विचार और सिद्धांत आधारित राजनीति के उच्चतम मानक स्थापित किए। उनके विचारों में राष्ट्रधर्म, वाणी में भारत का स्वाभिमान और कर्म में अंत्योदय का संकल्प था।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीति में शुचिता के आदर्श पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनका विराट व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और ओजस्वी विचार सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यह चंदन की भूमि है, अभिनंदन की भूमि है, यह तर्पण की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, प्रखर वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण, विचारों में दृढ़ता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें भारतीय राजनीति का एक ऐसा व्यक्तित्व बनाया, जिसकी स्मृति सदैव हमारे मन में जीवंत रहेगी।

 

 

अन्य ख़बरें

‘वंदे मातरम’ के अपमान का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना होगा: सुरेंद्र जैन

Newsdesk

पीएम मोदी के आर्थिक विजन से भारत ग्लोबल पावरहाउस बनेगा : उद्योग विशेषज्ञ

Newsdesk

गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; चित्तौड़गढ़ को देंगे सौगात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading