26.5 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

यूजीसी-नेट प्रोविजनल ‘आंसर की’ जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

नई दिल्ली,  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के ‘आंसर की’ जारी की है। यह ‘आंसर की’ यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के लिए है। इसके साथ ही उत्तर कुंजी को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एनटीए के मुताबिक यूजीसी-नेट परीक्षा के अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में संबंधित प्रश्नों और उत्तरों की जांच कर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

गौरतलब है कि यूजीसी-नेट के माध्यम से अभ्यर्थियों की सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता और कनिष्ठ अनुसंधान अध्येता के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होकर 18 अगस्त की रात 11 बजकर 59 मिनट तक जारी रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें।

एनटीए का कहना है कि समय सीमा समाप्त होने के उपरांत कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। अनंतिम उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उसके उत्तर को गलत मानने वाले अभ्यर्थी को चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क प्रत्येक चुनौती के लिए अलग से लागू होगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को संबंधित प्रश्न का चयन करने के बाद अपनी आपत्ति के समर्थन में उचित आधार और प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

परीक्षा व्यवस्था में अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त चुनौतियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी। इस जांच के उपरांत अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाती है। अभ्यर्थियों को केवल आपत्ति दर्ज करना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि निर्धारित शुल्क का भुगतान भी समय सीमा के भीतर करना होगा। शुल्क भुगतान की अंतिम समय सीमा 18 अगस्त रात 11 बजकर 59 मिनट है।

 

अन्य ख़बरें

गाय को चारा खिलाया और मोर को दाना, इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी ने शेयर किया नया वीडियो, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’

Newsdesk

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

Newsdesk

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading