25.5 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

चित्तौड़गढ़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने राजस्थान सरकार के 15 जिलों में करीब 5659 करोड़ रुपए की लागत वाले 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के मंच पर पहुंचते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमित शाह का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया।संबोधन में अमित शाह ने वंदे मातरम का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम को भुला दिया था। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना के इन शब्दों को बोलते हुए हजारों-लाखों स्वतंत्रता सेनानी फांसी पर चढ़ गए, गोलियां खाईं और सालों तक जेल में रहे।”

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था, तब कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने बीच में ही गीत रुकवा दिया। हम सब टीवी पर देख रहे थे। 80 साल बाद यह अमर गान फिर से सम्मान पा रहा था लेकिन सोनिया गांधी को यह रास नहीं आया। आपके द्वारा किया गया यह पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।” गृह मंत्री ने कहा कि यह वंदे मातरम का 150वां साल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम को फिर से नया जीवन देने का काम किया है।

 

अन्य ख़बरें

वंदे मातरम’ के अपमान पर भाजपा नेता ने मंगलुरु में दी सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत

Newsdesk

महिला सशक्तीकरण पर विपक्ष को जवाब, दिनेश शर्मा बोले-सरकार समाधान पर काम कर रही

Newsdesk

विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading