25.5 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फेडरेशन 15 वर्षों बाद पूर्ण रूप से सक्रिय होकर कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में कर रहा कार्य

 जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के रामपुर स्थित कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक, दिनेश दुबे, केदारनाथ अग्निहोत्री, राजेश मिश्रा, सुधीर मिश्रा, अनूप वर्मा, मोहित पटेल एवं योगेश पटेल ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर फेडरेशन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया। महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन करते हुए फेडरेशन के संस्थापक महामंत्री स्वर्गीय डीपी पाठक एवं संगठन को मजबूत बनाने वाले पदाधिकारियों को भी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि फेडरेशन आज पूरे प्रदेश में करीब 15 वर्षों बाद पूर्ण रूप से सक्रिय होकर कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के हित में कार्य कर रही है। दिनेश दुबे ने कर्मचारियों से फेडरेशन से जुड़ने का आह्वान किया। केदारनाथ अग्निहोत्री, मोहित पटेल, राजेश मिश्रा एवं योगेश पटेल ने भी संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारी समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फेडरेशन पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

पुलिस अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी

Newsdesk

स्वतंत्रता दिवस पर जेडीए में हुआ ध्वजारोहण

Newsdesk

युवा देश का भविष्य हैं : महापौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading