कोतमा -अनूपपुर, 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 14 अगस्त 2026 को विकासखंड अनूपपुर में किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जी, स्वतंत्र प्रभार एवं विधायक कोतमा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मैडम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्माननीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) मैडम, सम्माननीय जिला क्षय अधिकारी (DTO) सर, श्री एस.सी. राय सर, खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) सर, जिला कार्यक्रम समन्वयक (DPC) श्रीमती सिम्मी वानखेड़े, BPM श्रीमती नेहा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। टीबी की शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 20 लोगों का एक्स-रे परीक्षण कराया गया। साथ ही 5 टीबी हितग्राहियों को पोषण सहायता राशि प्रदान की गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को टीबी के लक्षण, समय पर जांच, नियमित एवं पूर्ण उपचार तथा पोषण के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी एवं सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।


