उमरिया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रमपुरी तिराहे में हिंदू मुस्लिम एकता मंच की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। संस्थापक मो. असलम शेर ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की आजादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि भारत की पहचान आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव से है। हिंदू मुस्लिम एकता मंच समाज में सभी धर्मों और वर्गों के बीच एकता एवं सौहार्द का संदेश देने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से मिल-जुलकर देश की प्रगति और सामाजिक एकता में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश जयसवाल, मनोज सिंह, सिद्धिक अहमद, हनीफ खान, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, मो. साबिर, गुलाम फारुख, तबरेज अली, मो. सकील, मो. साबिर (गुड्डू), नसरीन बानो, कृष्ण कांत तिवारी, काजल वर्मा, रोहनी जिला सचिव, लीलावती रावत, बुईया, अर्चना, सपना कश्यप, कशिश भट्ट, सरिता बर्मन, महक भट्ट, अनुज, जनार्दन, रोहित रावत, पुनीत सिंग, हर्ष सिंह, कासिम खान, अमित बर्मन, गणेश, शुभम, श्रेयांस सेन, आकाश प्रजापति, विकाश प्रजापति, अंकित नामदेव, आशीष, रिंकू बैगा, सुनीता, सुमन, सोनम, अरुणा, सोनाली, मोहनी, संध्या, नेहा आदि भारी संख्या में ध्वजारोहण कार्यक्रम में उमरिया जिले के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।


