25.5 C
Jabalpur
August 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त ने ली समीक्षा बैठक, स्वच्छता और जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश



जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निगम मुख्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित कर लोक निर्माण, लोककर्म, जल प्रदाय एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख कार्यों और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शहर की स्वच्छता, सुगम जल आपूर्ति और विकास कार्यों को गति देने सहित जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने खुले में कचरा फेंकने, गंदगी फैलाने और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर जबलपुर के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से मैदानी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखनी होगी।
जल प्रदाय एवं लोककर्म विभाग की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने तथा चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज सभी शिकायतों और प्रकरणों का संतुष्टि के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए।
निगमायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। बैठक में अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बारूद की फिलिंग के दौरान विस्फोट, कर्मचारी झुलसा

Newsdesk

हज यात्रियों को विदा करने उमड़ी भीड़, जबलपुर स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात

Newsdesk

नारियल पकड़ने के चक्कर में 4 साल का मासूम तेज बहाव में बहा, SDRF तलाश में जुटी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading