25.5 C
Jabalpur
August 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हज यात्रियों को विदा करने उमड़ी भीड़, जबलपुर स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात


जबलपुर। हज यात्रियों को विदा करने रविवार रात जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन नंबर 12187 गरीब रथ एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर पहुंचते ही प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 6 से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। देखते ही देखते स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए।
स्थिति बिगड़ती देख आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाला। यात्रियों और उनके परिजनों को नियंत्रित करने के लिए लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से स्टेशन के अंदर अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़ाने की अपील की गई। इसके बावजूद भीड़ कम नहीं हुई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
आरपीएफ के अनुसार, हज यात्रा पर जाने वाले एक यात्री को विदा करने कई परिजन और परिचित स्टेशन पहुंचते हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर अचानक भारी भीड़ जमा हो जाती है। रविवार रात भी यही स्थिति बनी। भीड़ बढ़ने पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कराई गई, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग प्लेटफॉर्म तक पहुंच गए।
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि स्टेशन पर बच्चों और महिलाओं की भी बड़ी संख्या रहती है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि ट्रेन का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर 1 या 6 से कराने का सुझाव संबंधित विभाग को दिया गया है।
आरपीएफ ने यात्रियों के परिजनों से अपील की है कि वे स्टेशन के अंदर जाने के बजाय बाहर से ही यात्रियों को विदाई दें। समझाइश के बावजूद भीड़ बढ़ाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

अन्य ख़बरें

विकास कार्यों के साथ नागरिकों की जिम्मेदारी से बनेगी आदर्श विधानसभा : राकेश सिंह

Newsdesk

किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को 55 करोड़ रूपये के ऋण वितरित

Newsdesk

देशभक्ति का संदेश देने कलेक्ट्रेट से निकली भव्य ‘तिरंगा ई-बाइक रैली’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading