August 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिठली स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश



बैगा क्षेत्रों में घर-घर सर्वे, टीकाकरण एवं विटामिन-ए की खुराक देने के निर्देशमध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने आज बालाघाट जिले के बिठली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती बच्चों एवं अन्य मरीजों का हाल जाना तथा उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से उपचार एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्री डॉ. शाह ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेड की संख्या बढ़ाने तथा ईसीजी मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के सभी गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वे कराया जाए। विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर बीमार बच्चों का आवश्यकतानुसार उपचार एवं टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी दी जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं मैदानी अमला गांवों में सतत निगरानी रखे और किसी भी बीमारी के लक्षण पाए जाने पर तत्काल आवश्यक उपचार उपलब्ध कराए।

मंत्री डॉ. शाह ने आने वाले दिनों में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बुलाकर बैगा जनजाति के लोगों के लिए विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाए तथा आवश्यकतानुसार उपचार और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

बिठली क्षेत्र की सड़क एवं बिजली की मांग पर मंत्री ने दिया आश्वासन

निरीक्षण के दौरान बिठली की सरपंच ने मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के समक्ष बिठली से हर्रानाला, आमानाला एवं चुक्का टोला तक सड़क निर्माण तथा दुगलई गांव में बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। मंत्री डॉ. शाह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कोई भी बैगा ग्राम बिजली विहीन नहीं रहेगा। उन्होंने बिठली सरपंच की मांग के अनुरूप संबंधित दोनों सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

मंत्री के निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा। इस दौरान सांसद श्रीमती भारती पारधी, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगतसिंह नेताम, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परेश उपलप एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विस्टा’, भारत में अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक पकड़े गए

Newsdesk

मध्य प्रदेश: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर दो अफसर हटाए गए, जांच के निर्देश

Newsdesk

विधायक गौरव पारधी ने 15.95 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading